आपसी विवाद में युवक को मारी गोली !

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

 

आपसी विवाद में युवक को मारी गोली !

बिहार/सुपौल: सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंहपट्टी गांव में शनिवार को आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल युवक को लोगों ने इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया जहां एक निजी क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है।

गोली बायें भाग में पेट के समीप लगी है। जानकारी अनुसार घायल युवक का नाम नवीन कुमार बताया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक सुपौल का ही रहने वाला है। वहीं गोली मारने वाला किसनपुर थाना क्षेत्र का राजेश कुमार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हालांकि पुलिस घटना के बाबत विशेष कुछ बताने से परहेज कर रही है।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि घटना चैनसिंहपट्टी के वार्ड नं.-8 स्थित मंदिर के समीप एक दरवाजे पर घटी है। घटना को पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम देने की बात बतायी जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!