बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर बेनीबाद पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान !

rupesh kumar

मुजफ्फरपुर: रूपेश कुमार

बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर बेनीबाद पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान !

 

बिहार/मुज़फ़्फ़रपुर : जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सख्त और सक्रिय नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बेनीबाद ओपी पुलिस ने क्षेत्र के बेनीबाद कट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहनों के कागजात को चेक किया गया।

इस दौरान बाइकर्स में हड़कम्प मचने लगा। बताया कि तकरीबन 2हज़ार का चालान काटा गया और साथ ही दो गाड़ी भी जब्त की गई।

वहीं बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में वाहन जांच चलाया गया। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था को बनाये जाने को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!