भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा !
सुपौल/छातापुर: आशीष कुमार
भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा !
बिहार /सुपौल: छातापुर प्रखंड क्षेत्र के महम्मदगंज पंचायत स्थित गाँधी आश्रम कटही के परिसर में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कर्ण ने की।सुशील कर्ण ने बताया कि विधान सभा चुनाव के बाद का यह पहला बैठक है जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
वही उन्होंने बताया कि विगत विधानसभा चुनाव में छातापुर विधानसभा से पुनः नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ को विधायक बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुश है ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री कर्ण ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया एवं धन्यवाद देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के क्रम में ही विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू अस्वस्थ हो गए थे। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संकल्पित होकर चुनाव अभियान को चुनौती के रूप में लेकर कार्य किया, एवं जीत का परचम एक बार फिर लहराया।
बैठक में पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा हुई। बरिष्ठ भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय ने वर्तमान समय मे हो रहे किसान आंदोलन एवं किसान बिल पर बृहद चर्चा कर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
वही जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने वर्तमान परिस्तिथि में पार्टी एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका की चर्चा की।जिसके बाद व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरज चंद पप्पू ने राम मंदिर निर्माण कोष के सम्बंध में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से हर घर जाकर मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि प्राप्त करने का आग्रह किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता शालीग्राम पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार भगत, व्यवसायिक मंच के जिला संयोजक सूरज चंद पप्पू, मंडल उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।