भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सुपौल के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सुपौल के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक !

 

बिहार/सुपौल: जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को बीएन इंटर महाविद्यालय भपटियाही में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नलिन जायसवाल ने की। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्री प्रवीण तांती बैठक के उद्घाटन कर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार राय, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री शंकर कुमार ठाकुर उपस्थित हुए।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन कर रहे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से मंडल कार्यसमिति की सूची मांगते हुए मोर्चा को जिला में और मजबूत करने के लिए आग्रह की और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयास किसानों की खुशहाली के लिए है।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रवीण तांती ने सुपौल किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी के सरकार में सभी किसान खुशहाल हैं जो इससे पहले कभी नही हुआ था।

बैठक में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार राय ने संगठन को बुथ स्तर पर मजबुत करने पर बल दिया एवं अटल जी द्वारा किए गये कार्य को कोशी के विकास का सबसे प्रमुख कारण बताया। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री शंकर ठाकुर ने कहा कि सुपौल में किसान मोर्चा अधिक से अधिक काम कर रहा है जो संगठन के लिए अच्छी बात है ।उन्होंने कहा किसान मोर्चा जितना अधिक काम करेंगे संगठन उतना ही अधिक मजबूत होगा ।

बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्र वर्मा, भोलानाथ जयसवाल, नारायण मेहता, किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रणव दास, शिबू राम,श्रीमती सरोज देवी, धनेश्वर चौपाल, तपेश चन्द्र मिश्र, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अमरनाथ ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता श्री चंदेश्वर शर्मा एवं किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

साथ ही बैठक में उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री सह किसान मोर्चा के प्रभारी मनोज सिंह, सुरेश कुमार यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता सह प्रदेश कास सुमन कुमार चन्द, भाजपा जिला मंत्री सुमन झा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील मोदी और किसान मोर्चा के सरायगढ़ मंडल अध्यक्ष तारानंद एवं भाजपा सरायगढ़ मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता कई जिला कार्यसमिति सदस्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अनिल चन्द्र वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!