भीषण आग ने उजाड़े 23 परिवारों के आशियाने, मवेशी भी झुलसा !

सुपौल/किशनपुर: अजय कुमार

भीषण आग ने उजाड़े 23 परिवारों के आशियाने, मवेशी भी झुलसा !

बिहार/ सुपौल : प्रखंड अर्न्तगत  बौराहा पंचायत के वार्ड नम्बर 04 स्थित सिमराहा गांव में विगत देर रात घूरे के चिंगारी से लगी आग में 23 परिवार का घर जलकर राख हो गया।

गंभीर रूप से झुलसे तीन मवेशी में बछड़े की हुई मौत। बताया जाता है कि सिमराहा गांव के महादलित बस्ती में देर रात लगी आग से 23 घर जलकर राख हो गया। घरों में लगी आग का ताप इतना अधिक था कि उस जगह किसी भी व्यक्ति का जा पाना सम्भव नहीं था।

जहां देखते हीं देखते 23 परिवार का घर जलकर राख में तब्दील हो गया।

जले घरों में जीतन सदा, फुल कुमारी देवी, संजू देवी, विलास सदा,  कंचन देवी,  रूणा देवी, रिंकू देवी, संजू देवी, अकाली देवी, ज्ञानी देवी, बबली देवी, साबो देवी, पूनम देवी, वीना देवी, रजिया देवी, पूनम देवी, रुकिया देवी, अधनिया देवी, गुलबिया देवी, जगिया देवी, जमुनी देवी, ममता देवी एवं दुखनी देवी का घर शामिल है ।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से किसी भी समान को निकाला नहीं जा सका। पीड़ित बताया कि हम लोग अपने घर से सुई तक नहीं निकाल पाए।

जिसमें घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़ा, जेबरात समेत घर का कोई भी समान नहीं निकाल पाया। अब खाने के लिए कुछ अनाज भी नहीं बचा है।

जहां ग्रामीण एवं किसनपुर थाना के पुलिस अधिकारी व अग्निशामक गाड़ी आने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

 

पीड़ितों ने अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को आवेदन देकर तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने का गुहार लगाया है।

जनप्रतिनिधियों द्वारा

इस सम्बंध में पंचायत के मुखिया उदय कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष ब्रह्म नारायण यादव के द्वारा तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को पांच किलो चुरा, मुढ़ी, आधा किलो सक्कर आदि सहायता के रूप में दिए हैं।

जबकि पंचायत समिति सदस्य शिला जयसवाल एवं प्रतिनिधि आशुतोष चौधरी ने सभी पीड़ित परिवार को एक- एक कम्बल सहायता के रूप में दिया।

अंचलाधिकारी बोली

इस बाबत अंचलाधिकारी संध्या कुमारी ने बताया कि मैं स्वयं घटना स्थल पर गई थी। जहां जांचोपरांत सभी पीड़ित परिवार को तत्काल पोलीथिन उपलब्ध कराया गया है। जल्द हीं राहत सहायता पीड़ितों को मुहैया कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!