बिहार विधानसभा स्पीकर का मुंगेर आगमन !

मुंगेर: सोनू झा

बिहार विधानसभा स्पीकर का मुंगेर आगमन !

बिहार/मुंगेर: बीते 60 दिन पहले मुंगेर जिला भाजपा के जिला मंत्री सह पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष स्वर्गीय नयन सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार को सांत्वना देने आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड स्तिथ तारापुर दियारा पंचायत उनके पैतृक आवास फुलकिया ग्राम पहुंचे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

जहां उन्होंने सबसे पहले स्व0 नयन सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी, स्व0 नयन सिंह भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक जाने जाते थे, जो भाजपा के जिला मंत्री भी थे तथा उनकी लंबी बीमारी के कारण 2 माह पूर्व निधन हो गया था। निधन होने के बाद भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा उनके घर पर लगातार जारी है।

शनिवार को इसी क्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा स्व सिंह के पैतृक गांव पहुंचे जहां उन्होंने नयन सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया,तथा फूलों की माला चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित की तथा परिवार के सदस्यों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाया ,उन्होंने कहा कि नयन सिंह भाजपा के जुझारू नेता थे उनके साथ हमने भी काम किया है ।उनका व्यक्तित्व बेहतर था। भाजपा के कार्यकर्ताओं से वे काफी घुले मिले थे तथा उनका मिलनसार स्वभाव ही हमें यहां तक खींच लाया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित कई बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!