बुजुर्गों के बीच किया मास्क का वितरण !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
बुजुर्गों के बीच किया मास्क का वितरण !
बिहार/सुपौल : सिपला फाउंडेशन के तरफ से बसन्तपुर, छातापुर, राघोपुर प्रखंड के निर्मली,परमानंदपुर, गोविंदपुर, रतनपुर, बलुआ,भीमनगर, भगवानपुर के वृद्ध व स्वयं सहायता समूह के 476 बुजुर्गों के बीच चार लेयर के फेस मास्क का वितरण किया गया।
इस बारे में स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के परियोजना समन्वयक प्रभाष कुमार झा ने बताया गया कि जब तक कोविड-19 का टीकाकरण सभी बुज़ुर्गों को नहीं दिया जाता तब तक मास्क का उपयोग जरुरी है। साथ ही निश्चित समय अंतराल पर साबुन से बुज़ुर्गों को हाथ धोने के लिए भी कार्यकर्ता द्वारा प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फेस मास्क को 30 बार धोया जा सकता है। साथ ही दो से तीन महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अन्य महंगे सीमित उपयोग वाले मास्क की तुलना में बेहतर मास्किंग प्रदान करता है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा बुजुर्गों के बीच में टीकाकरण से संबंधित भ्रांति दूर कर जागरूक भी किया गया।
कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों को जागरूक करते हुए कहा कि कोविड-19 वैक्सीन को लेकर मन में किसी प्रकार का संशय नहीं रखे। बिना किसी डर एवं हिचक के टीकाकरण करें।
इस दौरान संस्था के राकेश क्षत्री, कार्यकर्ता प्रकाश कुमार, राजकुमार मिश्र, नूर आलम, जितेंद्र झा, विनोद यादव,जितेंद्र कुमार, सियाराम मालाकार,अशोक मंडल, जगदीश मेहता, बेचु शर्मा, पारस देव सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।