चली गोली ,स्थिति गंभीर , हथियार साफ कर रही थी महिला कांस्टेबल !

 

सुपौल/त्रिवेणीगंज: राजेश कुमार

चली गोली ,स्थिति गंभीर , हथियार साफ कर रही थी महिला कांस्टेबल !

हथियार साफ करने के दौरान चली गोली महिला सिपाही घायल, स्थिति गंभीर।

बिहार/सुपौल: हथियार साफ करने के दौरान महिला सिपाही को गोली लगने का मामला सामने आया है।

जिसमे महिला सिपाही की स्थिति गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

बताया गया कि महिला सिपाही त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित हैं। जानकारी मिली है कि घायल महिला सिपाही गया जिले की रहने वाली है। महिला सिपाही जुली कुमारी खुद की रायफल साफ कर रही थी की अचानक गोली चल गई।

जानकारी ये भी मिल रही है कि गोली शरीर के आरपार हो गई है, जिससे महिला सिपाही की स्थिति गंभीर है।

हालांकि त्रिवेणीगंज पुलिस की तत्परता से आनन फानन में घायल महिला सिपाही को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।

One thought on “चली गोली ,स्थिति गंभीर , हथियार साफ कर रही थी महिला कांस्टेबल !

  • December 25, 2020 at 11:08 am
    Permalink

    Bhaut he dukhad ghatna hi 😥😥

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!