धन संग्रह अभियान समिति की हुई बैठक !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
धन संग्रह अभियान समिति की हुई बैठक !
बिहार/ सुपौल : रतनपुरा पंचायत के नया बाजार में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान समिति की गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता रामलखन मेहता ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अभियान प्रमुख आशीष कुमार देव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बब्बन कुमार मेहता ने भी शिरकत की।
इस बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत अभियान समिति का गठन किया गया। जिसमें अभियान प्रमुख के रूप में संजीव रंजन झा एवं सह अभियान प्रमुख के रूप में गुल्टेन पंडित का चयन किया गया।
साथ ही कोष प्रमुख के रूप में संजय कुमार सुमन एवं सदस्य के रूप में सुनील सिंह, नीतीश कुमार, गुड्डू कुमार मेहता, दीपनारायण मेहता, सुरेश चौपाल का मनोनयन किया गया।
इस दौरान सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों से तन्मयता से कार्य में जुट जाने की अपील की गई।
इस मौके पर राजेश शर्मा, अरुण कुमार सिंह, ललन मेहता, दीपक कुमार, संजीव मेहता उर्फ मंटू, सोनू मेहता, नन्नू मेहता, अरुण मिश्रा, संजय मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।