डीआईजी ने की पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक !
सुपौल: अभिषेक कुमार झा
–डीआईजी ने की पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक !
-कोसी रेंज के डीआईजी पदभार ग्रहण के बाद पहली बार पहुंचे सुपौल !
-पुलिस पदाधिकारियों से बिन्दुवार किए समीक्षात्मक बैठक !
-जानकारी उपरांत पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश !
-डीआईजी को दिया गया गॉर्ड आफ ऑनर !
बिहार/सुपौल: कोशी रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण मंगलवार को सुपौल पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
पुलिस अधीक्षक के वेश्म में आयोजित बैठक में अपराध व आपराधिक मामलों की विस्तृत जानकारी ली। जानकारी उपरांत उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआईजी ने बताया कि मूलत: पुलिस का काम है अपराध नियंत्रण, अनुसंधान, मद्य निषेध पर कार्रवाई, महिला सुरक्षा और पुलिस में अनुशासन इन सारे विषयों पर चर्चा की गई और बिंदुवार जानकारी ली गई है। आगे रणनीति तय की जाएगी।
कोशी रेंज का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रणव कुमार प्रवीण पहली बार सुपौल आये थे। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के अलावा सुपौल सिविल सर्जन डॉ.केएम प्रसाद व आईबी के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की और जानकारी हासिल की।
मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, मुख्यालय डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।