गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर SSB के जवानों ने 1 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार !

सुपौल/ बीरपुर:- राजीव कुमार

 

गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर SSB के जवानों ने 1 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार !

बिहार/ सुपौल

बिहार के सुपौल जिले से सटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाका से SSB 45 वी बटालियन सतना बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भीमनगर-वीरपुर एनएच 106 सड़क खोंटाहा गांव के समीप पिलर संख्या 204/2 के पास से एक तस्कर के साथ 1 किलो 350 ग्राम गांजा को जब्त किया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वी बटालियन वीरपुर मुख्यालय के कमान्डेंट एचके गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना जवानों को मिली थी, जिस आधार पर जवानों ने गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कागजी कार्यवाही के बाद पकड़े गए तस्कर दिनबन्धी पंचायत के कटैया वार्ड 1 निवासी बिंदेश्वरी मेहता को गांजा के साथ वीरपुर थाने के हवाले किया जायेगा। इस अभियान में सतना बीओपी के इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, हेंड कॉस्टेबल रवि कुमार येन, सिपाही मनजीत सिंह, पंकज कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!