जमीनी विवाद में चली गोली, पिता व पुत्र घायल !

डेस्क

जमीनी विवाद में चली गोली, पिता व पुत्र घायल !

बिहार/सुपौल: छातापुर थानान्तर्गत लालगंज पंचायत के परियाही गांव में शुक्रवार को पुराने जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच भिड़त हो गई। जिसमें एक पक्ष की ओर से किये गए गोली फायरिंग में विरोधी पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। घटना के उपरांत जख्मी को ईलाज हेतु छातापुर पीएचसी लाया गया जहां मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर ईलाज के लिये रेफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार परियाही गांव निवासी सूरज कुमार (16 वर्ष)व उनके पिता बीरेंद्र साह (40वर्ष) को दूसरे पक्ष के उदयचंद साह, बीरेंद्र साह, धीरेन्द साह समेत अलावे आधे दर्जन से अधिक हथियार बंद लोगों ने विवादित जमीन पर भैंस, बकरी चरा रहे सूरज एव बीरेंद्र साह को घेर कर सूरज के बाएं पैर में गोली मार दी जो ऐड़ी में लगकर आरपार हो गई। वही पिता बीरेंद्र साह के जांघ में गोली लगी जो उनके जांघ में ही फंसा है। गोली लगते ही दोनो पिता पुत्र जमीन पर घायल हो कर गिर गए।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

गोली की आवाज सुनकर जख्मी के परिजन जब तक घटना स्थल पर पहुचते दूसरे पक्ष के लोग घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे। परिजनों ने दोनों जख्मीयों को आनन फानन में उपचार हेतु छातापुर पीएचसी लाया।जहाँ ऑन ड्यूटी चिकित्सक श्रवण कुमार ने दोनो जख्मियों का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

जख्मी बिरेन्द्र साह ने उपचार के दौरान बताया कि विगत एक वर्ष से लगभग चार बीघा जमीन पर विवाद चल रहा है। पिछले वर्ष दशहरा के समय भी जमीन पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी दोनों पक्षों द्वारा थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था।मामले में एक पक्ष के उपेंद्र साह, सत्यनारायण साह, पवन साह ने एक माह जेल की सजा भी काटी है। वही दूसरे पक्ष के लोग ने पुलिस इंस्पेक्टर से बेल लेकर खुले आम घूम रहे हैं। बताया कि दोनों पक्ष का केस अभी भी न्यायालय में चल रहा है।

इतना ही नही जख्मी के द्वारा कई बार थाना को लिखित आवेदन देने के बाद भी पुलिस घटना की सुधि लेने परियाही नही पहुची। दूसरे पक्ष का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से दोनों पिता पुत्र के ऊपर गोली चला दी।

 

इधर पुलिस ने घटना को ले दूसरे पक्ष के कुसुमलाल साह एवं बीरेंद्र साह को हिरासत में ले लिया है, वहीं अन्य की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!