जदयू सदस्यों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष !

मुंगेर: सोनू झा

जदयू सदस्यों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष !

बिहार/मुंगेर: जनता दल यू के बिहार प्रदेश समिति में श्री ज्ञान चंद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष काे प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री बटेश्वर प्रसाद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष को प्रदेश महासचिव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष जनता दल यू के समर्पित नेता स्वर्गीय सलाम साहब की पत्नी रुबैना सलीम एवं मुंगेर जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुशवाहा और मुंगेर के पूर्व सांसद श्री ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र और जदयू के समर्पित नेता श्री नचिकेता को प्रदेश सचिव बनाया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

मुंगेर जिले से प्रदेश जदयू समिति में पांच पदाधिकारी को मनोनीत कर प्रतिनिधित्व दिया गया। मुख्य जिला प्रवक्ता श्री मनोरंजन मजूमदार ने बताया कि पहला राजनीतिक दल जनता दल यू है, जिसने प्रदेश समिति बिहार में 33% महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। साथ ही पुराने और समर्पित साथियों सहित युवाओं को भी अधिक से अधिक भागीदार बनाया गया।

मुख्य प्रवक्ता श्री मजूमदार ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है। श्री मजूमदार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि आने वाले समय में जदयू मुंगेर जिला में अत्यधिक सक्रिय और मजबूत बन कर उभरेगा।

मुंगेर जिला में इस मनाेनयन से सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और खुशी की लहर दौड़ गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!