करजाईन थाना के नए परिसर में हुआ भूमिपूजन !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

करजाईन थाना के नए परिसर में हुआ भूमिपूजन !

बिहार/सुपौल : एक लंबे समयांतराल के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। करजाईन थाना का अब अपना भवन होगा। यह सपना अब साकार होते दिख रहा है।

sai hospital

इसी कड़ी में करजाईन थाना के लिए अधिकृत नए थाना परिसर क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्ण विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। पंडित महाकांत झा के वेद मंत्रोच्चार के बीच थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि भूमिपूजन के उपरांत अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। महिला शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण किया जा रहा है। भवन निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही भवन निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

वहीं नए परिसर में भूमिपूजन के बाद लोगों ने नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजीव कुमार की पहल की प्रशंसा करते हुए विभाग के वरीय पदाधिकारियों से जल्द से जल्द भवन निर्माण शुरू करने की मांग की है।

इस मौके पर नारायण प्रसाद शारदा, शशि प्रसाद सिंह, रामचंद्र यादव, कामेश्वर पासवान, देवेंद्र शारदा, अशोक दास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

One thought on “करजाईन थाना के नए परिसर में हुआ भूमिपूजन !

  • January 30, 2021 at 5:51 pm
    Permalink

    लेकिन हमेशा अपडेट दिया कीजिए।

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!