कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किया समीक्षात्मक बैठक !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किया समीक्षात्मक बैठक !

बिहार/सुपौल: राघोपुर डाक बंगला परिसर में 16 सितंबर को जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रस्तावित जन संवाद यात्रा के दौरान जनसभा कार्यक्रम की तैयारी का समीक्षा करने हेतु मंगलवार के दिन जदयू के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, पिपरा विधानसभा के विधायक रामविलास कामत, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश, जदयू नेता बैधनाथ यादव, प्रदेश युवा जदयू नेता पप्पू कुशवाहा, प्रखंड जदयू राघोपुर अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव सहित अन्य नेता डाक बंगला परिसर पहुंचे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम के तैयारी की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जिले भर में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राघोपुर की धरती पर जनसंवाद कार्यक्रम मे अधिक से अधिक लोग शरीक होंगे। इसके लिए प्रखंड स्तर पर बैठक की जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ता जगह -जगह घूम कर लोगों को जनसंवाद कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से कहा उपेंद्र कुशवाहा 16 सितंबर को राघोपुर पहुंचेंगे। बैठक की जानकारी देते पप्पू कुशवाहा ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति भी बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!