केन्द्रीय कृषि मंत्री के द्वारा किसान को दलाल कहा जाना बेहद ही दुखद और शर्मनाक: लक्ष्मण कुमार झा
सुपौल: अभिषेक कुमार झा
केन्द्रीय कृषि मंत्री के द्वारा किसान को दलाल कहा जाना बेहद ही दुखद और शर्मनाक: लक्ष्मण कुमार झा
बिहार/ सुपौल : केन्द्रीय कृषि मंत्री के द्वारा किसान को दलाल कहा जाना बेहद ही दुखद और शर्मनाक है।
लोकतंत्र में जनता मालिक और सर्वोच्च होता है, और जनता ही सरकार चुनती है जिसमे किसान भी आता है।किसान को दलाल बोलना बेहद ही आपत्तिजनक है।
उक्त बातें सोमवार को बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव सह कोसी संगठन प्रभारी लक्ष्मण कुमार झा ने पत्रकारों से कही।
कहा कि भाजपा पार्टी खुद दलालो का अड्डा है। जो की अंबानी-अडानी का दलाली कर रहा है, और जो खुद जैसा रहता है उसको सब वैसा ही दिखता है।
देश के अन्नदाता को दलाल कहने वाले केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बताए की 2014 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही पूरे देश में भाजपा जो जमीन और 5 स्टार होटल के तरह जो कार्यालय बना है।
वो किस दलाली का पैसा से नहीं खरीदा है। देश के एक कृषि मंत्री देश के अन्नदाता किसानों के प्रति अपना बयान देकर कहा कि सभी आंदोलनकारी किसान नहीं है ,दलाल है।
वही बीजेपी के कुछ नेता आतंकवादी भी कहने का काम कर रहे है। यदि विरोध करने वाले लोग किसान नही है तो कृषि बिल बनाने वालों ने कब हल जोता था। बेशर्म सरकार जरा शर्म करो अगर यह तीनों कृषि कानून सही है और तुम सभी अपने कार्यकर्ताओं को नेताओं को लेकर किसान चौपाल लगाते हो तो है हिम्मत तो एक बार दिल्ली के उस बॉर्डर पर जहां देश के सभी अन्नदाता मर रहे हैं ,वहां पर जाकर के अपना चौपाल लगाकर उस किसानों को समझाने का काम करें।और देश को गुमराह करना बंद करें।