महद्दीपुर में भी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन !
डेस्क
महद्दीपुर में भी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन !
बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखंड के महद्दीपुर बाजार में शनिवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना एवं प्रदर्शन किया।
जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमिटी के छातापुर प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष मो0 जइम ने की। इस दौरान मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार के कार्यकाल में आसमान छू रही महंगाई का विरोध ताली एवं थाली बजाकर किया। वही इस दौरान लोगों में जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
छातापुर प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष मो0 जइम ने कहा कि जब से भाजपा सरकार देश में आई है तब से खाद्य पदार्थों की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।अब आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।
वही राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसन अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, सरसो तेल, रसोई गैस महंगा हो गया है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मजहरुल हक खान एवं सुशील मंडल, कांग्रेस प्रदेश डेलीगेट घनश्याम प्रसाद घन, शकील अहमद आदि मौजूद थे।