मलाढ़ में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया !
सुपौल/किशनपुर: अजय कुमार
मलाढ़ में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया !
बिहार/सुपौल: जिले के किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मलाढ़ पंचायत स्थित पंचायत भवन में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी एवं रामदेव पण्डित के अध्यक्षता में की गई।
जिसमें भाजपा के सैद्धान्तिक विचार भाजपा का 2014 के बढ़ते जनाधार एवं देश के विकास भाजपा के इतिहास के बिंदु पर कई सत्र में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष रामकुमार राय, अनुरंजन झा, जिला महामंत्री मनोज सिंह, मनोज पाठक, महामाया चौधरी, रामदेव पंडित, अरुण जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जहां विस्तार से चर्चा करते जिला अध्यक्ष ने कहा, देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं भाजपा चुनाव पूर्व जो घोषणा किये वो सभी पूरा किये।
इसके साथ ही मनोज पाठक , मनोज सिंह, अनुरंजन झा, नलिन जयसवाल स्थित अन्य ने अपने तरीके से कई मुद्दों पर जैसे पार्टी के अनुशासन, देश के विकास, श्रीराम मंदिर, विश्व हिन्दू परिषद के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया।
वहीं भाजपा उपाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बुध्दिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष मनोज पाठक को माला चादर से सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित कई गणमान्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिसमें संजय मुखिया, विद्यानन्द साह, अमोद झा, बिनोद राम, रघुनन्दन साह, ललन यादव, मिथलेश झा, अमोल झा, मुकेश झा, अरुणा देवी, अहिल्या देवी, सुषमा कुमारी, रविंदर पासवान, मनोज झा, अरुण मंडल, अनिल यादव, मैथिल अनुज झा, शैलेंद्र झा, रामनारायण शर्मा, महादेव चौधरी, जयनन्दन साह, बिनोद चौधरी, रविंदर साह, सत्यनारायण मंडल, पप्पू शर्मा, देव किशोर साह, शिवचन्द्र पासवान, सागर झा, विशुनदेव साह, ब्रह्म नारायण सेठ, संतोष सेठ आदि मौजूद थे।