मुख्य आयुक्त ने किया सीमा शुल्क कार्यालय का निरीक्षण !
सुपौल/बीरपुर: राजीव कुमार
मुख्य आयुक्त ने किया सीमा शुल्क कार्यालय का निरीक्षण !
बिहार/सुपौल: मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क निवारण पटना परिक्षेत्र निशीथ गोयल ने सीमा शुल्क कार्यालय भीमनगर का निरीक्षण किया और भारत नेपाल सीमा के भीमनगर में सीमा शुल्क के बास्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उन्होंने भारत नेपाल बॉर्डर पर बने सीमा शुल्क के चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने नेपाल सीमा के पास सीमा शुल्क के भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई 2.6 एकड़ जमीन का भी निरीक्षण किया।उक्त जमीन पर सीमा शुल्क कार्यालय भवन निर्माण के लिए राशि भी उपलब्ध करा दी गयी है।
इस मौके पर फारबिसगंज सहायक आयुक्त एस के मजुंदार, फारबिसगंज कौशिक गैरई,और भीमनगर अधीक्षक संतोष लकड़ा, भीमनगर एवं फारबिसगंज निरीक्षक मुरली मनोहर, हेड हवलदार सुशील कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुम डोम के अलावे आदि अधिकारी व कर्मी शामिल थे।