मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत प्रखंड में खरीदे जाएंगे दो एंबुलेंस !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत प्रखंड में खरीदे जाएंगे दो एंबुलेंस !

बिहार/सुपौल: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में भी दो एंबुलेंस की खरीदारी होगी। इसके लिए मंगलवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने दो लोगों को चयन पत्र समर्पित किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न आपदाओं के समय एंबुलेंस की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड मे दो -दो एंबुलेंस खरीदने का आदेश दिया था।

आदेश के आलोक में विभिन्न लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जारी आदेश के अनुसार अनुसूचित वर्ग से 1 तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग से एक लोगों का चयन एंबुलेंस खरीद के लिए किया जाना था। उन्होंने कहा कि सरायगढ़ वार्ड नंबर 15 निवासी अमरदीप कुमार भारती तथा ढोली गांव निवासी मनोज कुमार सिंह का चयन एंबुलेंस खरीद के लिए किया गया । जिसे एंबुलेंस खरीद पर अधिकतम 2 लाख का अनुदान मिलेगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी चार चक्का से लेकर 10 चक्का तक के एंबुलेंस की खरीद कर सकता है लेकिन उसे अधिकतम 2लाख का ही अनुदान दिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 2 एंबुलेंस के खरीद होने से क्षेत्र के लोगों की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि चयनित लोग 5 वर्ष तक एंबुलेंस को बिना अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के नहीं भेज सकते।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र भौगोलिक रूप से दो भागों में बंटा हुआ है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जो एंबुलेंस उपलब्ध है उसे कई बार लोग चाहकर भी सेवा नहीं ले पाते हैं। उसके अलावा आपातकाल में मरीजों को दूर -दूर तक ले जाने की जरूरत होती है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत खरीदा गया एंबुलेंस लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि चयनित दोनों लोगों को चयन पत्र दिया गया तथा एंबुलेंस उपलब्ध होने पर वह भी दोनों को दिया जाएगा।

उधर प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो एंबुलेंस खरीद किए जाने की चर्चा से लोगों में खुशी देखी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!