नामांकन पत्र की जांच में 6 अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा हुआ रद्द !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

नामांकन पत्र की जांच में 6 अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा हुआ रद्द !

बिहार/सुपौल: भपटियाही पंचायत में पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के खाली पड़े पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर बड़े मतदान पत्रों का मंगलवार के दिन जांच किया गया। प्रखंड सभा भवन में इसको लेकर सभी अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया था।

अध्यक्ष पद तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों के उपस्थिति में सभी को परसों बारी-बारी से जांच किया गया। जांच में अध्यक्ष पद के रविंद्र यादव व्यास देव शाह, उपेंद्र प्रसाद, राम नारायण शाह तथा अरुण शाह का नामांकन पर्चा सही मिला।

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए पड़े सभी परिचय को सही ठहराया। प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के सामान्य कोटि में 12 परचे डाले गए थे। जांच के दौरान अजन मंडल तथा बड़े लाल यादव का पर्चा रद्द कर दिया गया। पिछड़ा वर्ग कोटि मैं कुल 5 पर्चे पड़े थे, जिसमें से महेंद्र मेहता का पर्चा रद्द घोषित किया गया। अति पिछड़ा कोठी में पांच पर्चा डाले गए थे, जिसमें से जमुना देवी का पर्चा रद्द कर दिया गया।

अनुसूचित जाति कोटि के लिए चार पर्चा डाले गए थे, जिसमें से शिवनारायण राम और चंद्रिका देवी का पर्चा रद्द कर दिया गया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा की रद्द किए गए 6 परचे में से एक अजन मंडल पैक्स में सह सदस्य हैं। वह चुनाव लड़ने योग्य नहीं है, उस कारण उसका पर्चा रद्द किया गया। बताया कि बड़े लाल यादव, महेंद्र मेहता, जमुना देवी, शिवनारायण राम और चंद्रिका देवी का पर्चा इसलिए रद्द कर दिया गया कि वह सभी पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी अपना-अपना त्यागपत्र सहकारिता विभाग को समर्पित कर दिया था।

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा किस सहकारिता विभाग ने आदेश जारी किया है, कि जो-जो प्रत्याशी पूर्व में जीत हासिल करने के बाद भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था वहीं से अभ्यर्थियों को 5 साल से अधिक समय तक पैक्स में किसी भी पद पर चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं होगा। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सहकारिता विभाग के उसी आदेश के आलोक में 5 परचे रद्द कर दिए गए हैं।

नामांकन पर्चा जांच करते समय उसके साथ है ,अबर प्रखंड पदाधिकारी ऋषभ, अंचलाधिकारी संजय कुमार, नित्यानंद भार्गव, कृष्ण भूषण मंडल, ललिता कुमारी सहित अन्य भी थे। भक्ति आई पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए मतदान 17 अप्रैल को निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!