निजी क्लिनिक में क्लिनिक स्टाफ की संदेहास्पद तरीके से फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका !
सुपौल: अभिषेक कुमार झा
निजी क्लिनिक में क्लिनिक स्टाफ की संदेहास्पद तरीके से फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका !
बिहार/सुपौल: सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार के एक निजी क्लिनिक में क्लिनिक के कंपाउंडर की फंदे से लटककर संदेहास्पद मौत के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है ।बताया जाता है कि मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के जोलाहनियाँ का रहने वाला था, मृतक का नाम संजय मंडल बताया गया है। जाकारी मिली है कि संजय मंडल वर्षों से मां देवता हड्डी हॉस्पिटल में कार्य करता था।
घटना की जानकारी मिलने पर उक्त निजी क्लिनिक के संचालक डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह भी स्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गई है और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मौके पर सदर पुलिस भी पहुंच कर जांच में जुट गई है।
ये घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार के भेलाही रोड स्थित मां देवता हड्डी हॉस्पिटल की है। जानकारों की माने तो प्रथम दृष्टया फंदे से लटकी लाश को देखकर प्रतीत होता है कि
किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फंखे से लटका दिया है।
परिजन भी शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। खैर हत्या है या आत्महत्या ये तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल जहां पुलिस घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है वहीं घटना के बाद बड़ी संख्यां में स्थानीय लोग भी वहां पहुंच चुके हैं।