पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प !

बिहार/सुपौल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक करजाईन बाजार शाखा के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक निशांत रंजन के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने मध्य विद्यालय करजाईन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल परिसर में कई प्रकार के फलदार एवं अन्य पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

इस दौरान शाखा प्रबंधक निशांत रंजन ने कहा कि पेड़ों की अहमियत जब कोई संकट आता है तब हम महसूस करते हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में बहुत लोगों को तड़पते देखा। कई की तो जान भी चली गई। पेड़ हमें आक्सीजन देता है। इसलिए हमसबों को संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं उनकी सुरक्षा करें।

इस मौके पर सेवा प्रबंधक राजीव कुमार मिश्रा, क्षेत्र अधिकारी गौतम त्रिपुरारी, रोकड़ अधिकारी पवन कुमार, सहयोगी राहुल कुमार, रंजीत कुमार, कैलाश दास, सामाजिक कार्यकर्ता महेशानंद देव, प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार, सुखराम आदि उपस्थित थे। वहीं बायसी पंचायत के दहगामा वार्ड नंबर 2 निवासी जदयू कार्यकर्ता बिनोद कुमार मेहता ने अपने आवसीय परिसर में दर्जनों आम, कटहल, महोगनी, लीची का पेड़ लगाया और क्षेत्र के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!