पुलिस के साथ युवक दे रहे हैं रात्री पहरा !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
पुलिस के साथ युवक दे रहे हैं रात्री पहरा !
बिहार/सुपौल : करजाईन बाजार में एक के बाद एक अपराधिक घटानों के बाद स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ व्यापार मंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
स्थानीय नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा लगातार प्रोत्साहन देने के बाद रात्रि में लगभग 40 -50 की संख्या में व्यापार संघ के सदस्य एवं स्थानीय नवयुवक पूरी रात्रि में पुलिस के साथ गश्ती कर लोगों को सतर्क रहने के लिए आवाज उठा रहे हैं।
व्यापार संघ से जुड़े देवेंद्र प्रसाद शारदा, महेशानंद देव, पूर्व मुखिया गोपाल शारदा, कामेश्वर पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता संजय गोईत, राजेंद्र स्वर्णकार, व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष गोविंद डागा , मनु भगत, दिलीप यादव, रामचंद्र यादव रामदेव यादव , संतोष दास, डब्लू यादव, राजकुमार बैठा, विनोद बैठा, कृष्णा सोमानी, रवि मिश्रा, मनोज मेहता, सजन शारदा, सुभाष सोमानी, अनुज गोलछा, संतोष सोनकर सहित स्थानीय नवयुवक पूरी रात बाजार में पहरेदारी में योगदान दे रहे हैं। साथ ही पूरी रात पुलिस गश्त भी तेज हो रही है।
वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं स्थानीय नवयुवकों इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से भी सहयोग की अपील की है। ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।