पोषण पखवाड़ा के तहत प्रखंड से निकली जागरूकता रैली, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किये रवाना !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

पोषण पखवाड़ा के तहत प्रखंड से निकली जागरूकता रैली, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किये रवाना !

बिहार/सुपौल: सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में 16 से 31 मार्च के बीच चलाए जाने वाले पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर से आंगनबाड़ी सेविकाओं की रैली निकाली गई।

रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अरविंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। रैली को रवाना करते समय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने कहा की आज के समय में संतुलित भोजन के अभाव में जच्चा और बच्चा और महिलाएं काफी बीमार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भोजन के लिए सही आहार जरूरी है और वह गांव में भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।जानकारी के अभाव में हम उसका सेवन नहीं करते और दिनोंदिन लोग बीमार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं बच्चे किशोरी गर्भवती सभी स्वस्थ रहे इसके लिए उसे सही भोजन जरूरी है। कम खर्च में भी उचित आहार उपलब्ध हो सकता है और इसी के लिए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 16 मार्च से ही कार्यक्रम के तहत गांव में जगह-जगह रंगोली वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए सेविकाओं के प्रखंड स्तरीय रैली निकाली गई है।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने कहा की रैली के माध्यम से हम सही पोषण देश रोशन का नारा गांव तक ले जाना चाह रहे हैं। रैली के दौरान पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी आर्या तथा रंजू देवी ने भी कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी।

रैली में सेविका बसंती कुमारी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, राधा देवी, पूनम देवी, ज्योति कुमारी, कंचन कुमारी, कंचन देवी, पुष्पा देवी, रूबी देवी, नीलम कुमारी, रेनू देवी, इंदिरा कुमारी, सुचिता कुमारी, पिंकी कुमारी, रंजीता कुमारी सहित अन्य सेविका शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!