पूर्व सैनिक तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता सिंघेश्वर प्रसाद यादव का निधन !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

 

पूर्व सैनिक तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता सिंघेश्वर प्रसाद यादव का निधन !

बिहार/सुपौल: पूर्व सैनिक तथा समाजवादी नेता सिंघेश्वर प्रसाद यादव का शनिवार की रात्रि निधन हो गया। वे पचासी वर्ष के थे।

सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के चांद पीपर गांव निवासी सिंघेश्वर प्रसाद यादव के निधन पर निर्मली विधानसभा क्षेत्र विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, प्रमुख विजय कुमार यादव, जदयू नेता मनोज यादव, जदयू नेता विजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया राधा देवी, पूर्व मुखिया उपेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया कारी राम, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, बद्री प्रसाद, विमल, वीरेंद्र कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य महादेव प्रसाद यादव, सुभाष कुमार यादव, घनश्याम कुमार सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में रविवार के दिन इलाके भर से कई लोग शामिल हुए। सैनिक की नौकरी से घर आने के बाद सिंघेश्वर प्रसाद यादव समाज सेवा के लिए जुड़े और लगातार रूप से लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहे। उन्हें लोग स्पष्ट वक्ता के रूप में जानते थे। उनके निधन पर गांव के कई लोगों ने भी शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!