राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न, शामिल हुए पूर्व विधायक !

मुजफ्फरपुर:-रूपेश कुमार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न, शामिल हुए पूर्व विधायक

मुजफ्फरपुर/बिहार

जिला के बंदरा प्रखंड राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की समीक्षा बैठक जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन भाजपा नेता प्रिन्स मिश्रा ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मेरी हार परिस्थितियों की हार है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत लोजपा प्रत्याशी द्वारा करोड़ों रूपये बाँट कर एनडीए के वोट का बंटवारा किया गया। उन्होंने कहा मैं तो संघर्ष का राही रहा हूँ पुनः संघर्ष को तेज कर संगठन को हर वर्ग से जोड़ कर मजबूत संगठन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजद की संस्कृति गुंडागर्दी की रही है जिसके चलते मेरे और रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे समाजवादी को अपमानित किया जाता रहा है,उसी संस्कृति को आगे बढाते हुए तेजस्वी यादव विधानसभा में आचरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अपमान सिर्फ नीतीश कुमार का नहीं करोडो बिहार की जनता का अपमान है ।यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में गलत परंपरा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आज राजद में बचे हुए समाजवादी लालू परिवार के आतंक से अपमानित महसूस कर रहे हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि तेजस्वी यादव के इस कृत्य के लिए उन्हें सदन की सदस्यता से निलम्बित किया जाए।

बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं में भाजपा नेता विमल ठाकुर, जदयू विधानसभा प्रभारी अरूण सिंह, सत्यदेव पाण्डेय, विमल किशोर त्रिवेदी,श्याम किशोर, अशोक सिंह भाजपा महामंत्री, उप प्रमुख दिनेश राय,मनोज झा, प्रभात किरण, जयप्रकाश यादव, चाँद बाबू, मो0 कलाम, मो0 नीजाम, बंगाली राम, विक्की जायसवाल, संजय कुमार, मृत्युन्जय कुमार ठाकुर, धनंजय कुमार, शम्भु झा, राजू सिंह,मुन्ना सिंह ,बबलू यादव, राज कुमार राम,शम्भु सिंह, गुड्डू मिश्रा, मनोज कुमार मिश्र आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!