सालों भर करते रहेंगे पौधारोपण !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

सालों भर करते रहेंगे पौधारोपण !

बिहार/सुपौल: बायसी पंचायत के दहगामा वार्ड नंबर 2 निवासी जदयू के युवा कार्यकर्ता बिनोद कुमार मेहता ने अपने आवासीय परिसर सहित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के कामत परिसर में दर्जनों आम, कटहल, महोगनी, लीची का पेड़ लगाया। साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

इस दौरान विनोद कुमार मेहता ने बताया कि पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने पौधारोपण का कार्य शुरू किया है। अब वर्षभर वो कुछ न कुछ पौधे लगाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ पेड़ लगाने के अभियान का शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर उन्होंने भी संकल्प लिया है कि सालभर पौधारोपण का कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का अलख जागते रहेंगे।

विनोद मेहता ने कहा कि पेड़ ही जिंदगी है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं एवं धरती को हरा-भरा बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!