सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई विदाई !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई विदाई !

बिहार/सुपौल: सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय तक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर रहे रामानंद दुबे सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति पर बुधवार के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामानंद द्विवेदी, नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेश कुमार, जन वितरण संघ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, सचिव गुदेश्वरी प्रसाद मेहता सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र से जन वितरण विक्रेता शामिल थे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

समारोह के दौरान बोलते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामानंद द्विवेदी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण विक्रेताओं में आपसी सामंजस्य बनाकर लोगों को समय से राशन, किरासन उपलब्ध कराने मे अपने कार्य कुशलता का परिचय दिया। उन्होंने रामानंद द्विवेदी के आगे के जीवन के सुखमय होने की कामना की।

प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यों की बढ़-चढ़कर सराहना की।

संघ सचिव गुदेश्वरी प्रसाद मेहता ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिभावक के रूप में सभी विक्रेताओं के बीच में रहे। कई समस्याओं का बातचीत के जरिए समाधान करना उनका कुशल नेतृत्व का उदाहरण है। सचिव ने कहा कि एक पदाधिकारी के रूप में रामानंद द्विवेदी ने सभी जन वितरण विक्रेताओं के बीच अमिट छाप छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आगे के समय में रामानंद द्विवेदी अपने परिवार सहित शांतिपूर्ण और सुख में जीवन व्यतीत करें यह कामना करते हैं।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण विक्रेताओं द्वारा दिए गए सम्मान की सराहना की तथा सभी से पारदर्शी तरीके से अपने कार्य को करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के दौरान जन वितरण विक्रेता अशोक कुमार यादव, तारकेश्वर भगत, बद्री नारायण यादव, जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, घोघन राम, मुन्ना पाठक, हरि शंकर मुखिया, मोहम्मद जियाउल्लाह, आशा देवी, फिदा हुसैन, वासुदेव मेहता, नीरज कुमार यादव, पवन कुमार, राम नारायण यादव, संतोष कुमार सिंह, राम नारायण पांडेय, लालमोहन यादव, फुल कुमार पौदार, अरविंद कुमार मंडल, संजय कुमार, दिलीप पासवान, देव नारायण यादव, रिंकू देवी, शिव कुमार शाह, कामेश्वर प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद साह, सरोज पासवान, जयप्रकाश राम, सदानंद मंडल, रविंद्र कुमार, विजय कुमार यादव, आशा देवी, सुनीता देवी, मोहम्मद अजहर, फूल कुमार पौदार, चंदन कुमार, रंजना कुमारी, महावीर राम, संजय कुमार मेहता, रंजय कुमार, अरविंद कुमार आदि ने सेवानिवृत्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। करीब 2 घंटे के विदाई समारोह का संचालन प्रखंड विक्रेता संघ सचिव गुंदेश्वरी मेहता द्वारा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!