शाहपुर पृथ्वीपट्टी में किया गया वृक्षारोपण !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

शाहपुर पृथ्वीपट्टी में किया गया वृक्षारोपण !

 

बिहार/सुपौल: आज सरायगढ भपटियाही प्रखंड के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के शाहपुर पलार प्लस 2 विद्यालय एवं पंचायत भवन के परिसर में विजय कुमार सिंह के उपस्थिति में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

पंचायत के मुखिया शतीस कुमार पांडेय, सरपंच सरोज ठाकुर, किशोर ठाकुर, शिक्षक निरंजन राय, सुनील ठाकुर, नितमोहन सिंह, मुरारी सिंह, संतोष सिंह सहित ग्रामीणों का उत्साह अनुकरणीय रहा।

वृक्षारोपण के बाद विजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार रूप से विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उसी कड़ी में आज शुक्रवार के दिन शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया।

उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण संतुलन के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण काफी महत्वपूर्ण है। हर घर के लोग कम से कम एक वृक्ष जरूर लगावें इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। विजय कुमार सिंह ने कहा की मुखिया सतीश कुमार सहित पंचायत के अन्य लोगों द्वारा वृक्षारोपण कार्य को काफी महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी वृक्षारोपण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!