थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों का किया गया निष्पादन !

सुपौल/छातापुर: आशीष कुमार सिंह

थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों का किया गया निष्पादन !

बिहार/सुपौल: थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन की देखरेख में अंचलाधिकरी उपेन्द्र कुमार द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के भूमि विवाद से जुड़े मामले आए। जिसमें से चार का ऑन स्पाट अंचलाधिकारी द्वारा निष्पादित किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

जनता दरबार के दौरान सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में चार नए मामले व पूर्व के मामले में से चार का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं जो मामले लंबित हैं उनका स्थल जांच कर  जल्द ही निष्पादन किया जाएगा।

क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं। बताया कि राजेश्वरी ओपी थानाध्यक्ष के देखरेख में प्रभारी अंचल निरीक्षक श्यामनारायण मंडल द्वारा कुल 23 मामले में चार मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया है। जबकि भीमपुर थाना में थानाध्यक्ष सुबोध यादव के देखरेख में राजस्व कर्मचारी के द्वारा तीन मामले को निष्पादित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!