उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित !

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित !

भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी जाएगी निर्णायक लड़ाई !

-भ्रष्टाचार मुक्त कोसी जागरूकता अभियान के बैनर तले किया गया कार्यशाला का आोजन !

-उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित !

-बिना नजराना दिए आम आदमी का नहीं होता है कार्य !

बिहार/सुपौल: भ्रष्टाचार मुक्त कोसी जागरूकता अभियान के बैनर तले गुरुवार को स्थानीय मिलन मैरेज हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

sai hospital

संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार झा ने कहा कि भ्रष्टाचार वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती बन सामाजिक ताना-बाना को खोखला कर रही है।

अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज जनतंत्र में जन के विकास पर तंत्र का विकास भारी पड़ रहा है। शायद ही समाज का कोई अंग या विभाग है जो भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा नहीं हो। बिना नजराना दिए आम आदमी का कार्य नहीं होता।

कार्यशाला का उद्घाटन वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, सत्य नारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वहीं अध्यक्षता डॉ इंद्र भूषण प्रसाद सिंह ने की। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि लाख झंझावात के बावजूद आरटीआई एवं लोक शिकायत कारगर हथियार है। लेकिन आरटीआई कार्यकर्ता को टारगेट कर उनका मनोबल तोड़ा जा रहा है। उन्हें डराया धमकाया जा रहा है जो निंदनीय है।

डॉ राजीव जोशी ने कहा कि लोग भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं। खासकर कोसी प्रमंडल काफी उर्वर रहा है। जल्द ही इसके विरूद्ध प्रमंडल के तीनों जिलों में व्यापक रणनीति बनाकर अभियान चलाया जाएगा।

संगोष्ठी में तय किया गया कि 14 मार्च 2021 को सुपौल से निर्णायक लड़ाई का शंखनाद कर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

संगोष्ठी को सत्यनारायण चौधरी, इंदु प्रसाद सिंह, भगवान जी पाठक, एकता यादव, मनोज रोशन, नीता कुमारी सिन्हा, मीणा भारती, कंचनमाला, विजय कुमार यादव, दुखी लाल यादव, अखिलेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, शशि कुमार, बबलू कुमार, चंचल कुमार, रतन कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, गजेंद्र कुमार, कुंदन कुमार ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व आगत अतिथियों एवं क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरटीआई कार्यकर्ताओं को पाग व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!