विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय पत्रकार विकास आनंद ने किया पौधारोपण !

abhishek kumar shingh

सुपौल/सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय पत्रकार विकास आनंद ने किया पौधारोपण !

बिहार/सुपौल: आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर देखने को मिलती है। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं-कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

इसी कड़ी में स्थानीय पत्रकार विकास आनंद ने पौधारोपण किया। इनके साथ पत्रकार के अन्य सहयोगियों ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5.0 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने में पत्रकार के साथ ही खुद भी संपूर्ण बिहार में पत्रकार परिवार के तमाम सदस्यों से सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस ही नहीं बल्कि प्रतिदिन जब जिसको समय मिले पौधारोपण करने की अपील किया।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से की गई थी। पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी। इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत की ओर से तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाग ली थी। पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।

जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। मौके पर सुरेश कुमार, दीपक कुमार, सोना झा टीम के द्वारा भी पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!