वज्रपात से एक की मौत !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

वज्रपात से एक की मौत !

बिहार/सुपौल: जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के बनैनियां पंचायत के सनपतहा गांव मे बुधवार के दिन वज्रपात से 30 वर्षीय युवक दुर्गानंद मंडल की मौत हो गई। घटना के वक्त वह शौच को बाहर निकले थे। जानकारी अनुसार सुबह के 7:30 बजे अचानक आसमान में बिजली चमकी और फिर आकाशीय बिजली युवक के बगल में गिर पड़ा। फिर देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।

कुछ देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज की तो युवक मृत अवस्था में मिला। घर वालों ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी संजय कुमार तथा किशनपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार को दी।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी रीना देवी तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को तीन बच्चे हैं जिसमें पुत्र आनंद कुमार 6 वर्ष, पुत्री भारती कुमारी 4 वर्ष तथा पुत्री अंशु कुमारी 1 वर्ष की है।

दुर्गानंद मंडल के असमय मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। स्थानीय निवासी उपेंद्र प्रसाद मंडल, भूषण मंडल सहित कई लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारी से पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक सहायता देने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!