वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का दिया संदेश !

सुपौल/छातापुर: आशीष कुमार सिंह

वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का दिया संदेश !

बिहार/सुपौल: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न संस्थानों द्वारा वृक्षारोपण कर आम जनों को पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सचेत किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

वहीं छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन भी पुलिस जवानों के साथ मिलकर थाना परिसर में पेड़ लगाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वृक्ष जीवनदायिनी है। पर्यावरण के विक्षुब्धता से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है।

इस कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक की छातापुर शाखा द्वारा कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में फलदार वृक्ष लगाए गए। बैंक प्रबंधक ने बताया कि उनके द्वारा करीब डेढ़ दर्जन पौधे लगाए गए हैं। भविष्य में ये पौधे न सिर्फ पर्यावरण के लिए हितकारी साबित होंगे वरन आम लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।उन्होंने बताया कि यह दिन दुनिया भर में पर्यावरण द्वारा मानव जाति को दी गई हर चीज का सम्मान करने तथा इसकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेने के लिए मनाया जाता है।बताया कि वैश्विक आबादी को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि प्रकृति को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

वहीं मनरेगा विभाग द्वारा भी प्रखंडाधीन 23 पंचायतों में कुल 30 यूनिट पौधे लगाए जाने की सूचना है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।जिसका उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा हेतु जन चेतना बढ़ाना है।विभिन्न पंचायतों में किये गए पौधरोपण से जहां प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल पाएगा, वहीं पर्यावरण के लिए भी यह काफी मददगार साबित होगा।

उन्होंने बताया कि दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे पर्यावरणीय मुद्दों को देखते हुए पर्यावरण तंत्र की बहाली वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सभी को गंभीर होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!