युवक का मिला शव, दुर्घटना की आशंका !

सुपौल/जदिया: श्रवण चौधरी

युवक का मिला शव, दुर्घटना की आशंका !

बिहार/सुपौल: घटना जदिया थाना क्षेत्र एन एच 327 ई मुख्य मार्ग में बघैली नहर के पास की है। जहां साइकिल से घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

जानकारी अनुसार गुरुवार की रात सुनसान जगह पर हुए इस दर्दनाक मौत की जानकारी पुलिस को तब मिली जब पुलिस गश्ती के दौरान सड़क किनारे पड़ा उसका शव देखा।पुलिस घटना की पड़ताल करते हुए उस लावारिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई और शुक्रवार की सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

बताया जाता है कि मृतक की शिनाख्त कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खुंट वार्ड 8 निवासी छेदी मुखिया का 35 वर्षीय पुत्र अरुण मुखिया के रूप में हुई। बताया यह भी गया कि मृतक टेंट में काम करने के लिए अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के खोजरी गांव गया था।

जहां से वह रात को साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बघैली नहर से 200 मीटर पूरब वह किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और उसकी कुचल कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

उधर शव का शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि घटित घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!