100 करोड़ COVID19 वेक्सीनेशन पूर्ण होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित !

छातापुर/जीवछपुर:–सुमित जयसवाल

100 करोड़ COVID19 वेक्सीनेशन पूर्ण होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित !

 

बिहार/सुपौल: पूरे देश में खुशी का माहौल है। सारे लोग फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स यानी स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिकों को ज्ञापित कर रहे हैं। सरकार और स्वास्थय कर्मियों की मेहनत और लोगों के जागरूकता के वजह से भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन करा पूरी दुनिया की निगाहें अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

वहीं छातापुर प्रखंड के जीवछपुर पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को छातापुर उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार मुखिया, प्रतिभा देवी , ललित राय, अरुण कुमार मुखिया आदि ने साल देकर सम्मानित किए और सभी को बधाई दिए।

वहीं मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार मुखिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का लगन और वैज्ञानिकों व स्वास्थ्यकर्मियों के मेहनत का नतीजा है कि आज पूरा देश जश्न मना रहा है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।


वहीं सम्मान पाकर गद-गद एएनएम प्रमिला देवी, निशा ठाकुर ऑपरेटर, विक्रम ठाकुर काफी खुश दिखे। वहीं एएनएम प्रमिला देवी ने बताया कि पूरे देश में जश्न है, हमें भी सम्मान मिला बहुत खुश हैं और दुगुनी रफ्तार से काम करेंगे। वहीं उन्होंने सभी को धन्यवाद देते कहा कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन बाकी है वो अवश्य ले लें।

वहीं इस दौरान स्वयंसेवक ललित राय, अविनाश कुमार, वीरेंद्र कुमार मेहता, समाजसेवक अरूण कुमार मुखिया, रामदेव मुखिया, संपत मुखिया आदि उपस्थित रहे एवं सभी ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!