आजीविका के साधन का किया गया मूल्यांकन !
करजाइन: गौरीश मिश्रा
आजीविका के साधन का किया गया मूल्यांकन !
बिहार/सुपौल : स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के द्वारा वृद्ध स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के आजीविका के साधन का मूल्यांकन किया गया। बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा यह मूल्यांकन किया गया। इस दौरान संस्था के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अस्तित्वा परियोजना के तहत बुजुर्गों को दिए गए सब्जी बीज के फायदे के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के तहत संचालित जैविक खाद उत्पादन का भी मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा रतनपुर, परमानंदपुर, बलुआ, गोविंदपुर आदि पंचायतों के वृद्ध स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सब्जी बीज कीट एवं जैविक खाद से हुए फायदे के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान बुजुर्गों ने सब्जी बीज एवं जैविक खाद से हुए फायदे के बारे में विस्तार से अपने अनुभव साझा किए।
अभिषेक कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बुजुर्गों में स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका के अतिरिक्त साधन उपलब्ध होगा। इस मौके पर संस्था के जिला समन्वयक ज्योतिष कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र झा, राजकुमार मिश्र, नूर आलम, रामशरण मेहता, बालगोविंद मेहता, नवीन मिश्रा, प्रकाश कुमार, टेक नारायण यादव आदि उपस्थित थे।