अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया मिशन आरोग्य रक्षक अभियान !

सुपौल/राघोपुर: आशुतोष झा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया मिशन आरोग्य रक्षक अभियान !

बिहार/सुपौल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमराही नगर इकाई द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के पांचवे दिन शनिवार को वृक्षारोपण कर अभियान का प्रारंभ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के हुलास गांव में वृक्ष लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया। जिसमें लोगो की थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल की जांच कर लोगो को वैक्सिनेशन हेतु जागरूक भी किया। जिस घर में लोग बीमार थे, उन्हें आयुष मंत्रालय की दवाई भी दी गई।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

ज्ञातव्य हो की अभाविप का यह अभियान गत 1 जून से शुरु हुई है, जो 7 जून तक चलेगी। साथ ही पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाकर हमारे जीवन में पेड़ पौधा का कितना महत्व है इसे भी दर्शाया। प्रदेश सोशल मीडिया टीम मेम्बर कौशल वत्स ने कहा कि लोगो को टीका के बारे में फैले अफवाह से दूर रहना चाहिए। जीवन रक्षा के लिए परिवार के सभी वयस्क सदस्यों को टीका लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ द्वारा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्व विद्यालय के विश्वविद्यालय प्रमुख सतीश जी ने कहा कि हम भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं, इसलिए अपने देश और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस पर सब को एक – एक पेड़ लगाना चाहिए। लोग आज ऑक्सीजन खरीद रहे हैं जो प्रकृति हमें मुफ्त में देती है परन्तु हमें भी प्रकृति को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है।

संघ के सह खंड कार्यवाह ललित जी ने कहा कि बिहार के जनता के मन से वैश्विक महामारी कोरोना के डर को खत्म करने के लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगो के बीच पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर नगर मंत्री सुमन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा सिंह, कॉलेज अध्यक्ष आशीष रवि एवं बसंत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!