बाढ़ में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु अधिकारियों ने की उच्चस्तरीय बैठक !

पटना/बाढ़: प्रिया सिंह

बाढ़ में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु अधिकारियों ने की उच्चस्तरीय बैठक !

 

बिहार/पटना: शहर के अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय परिसर में पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराये जाने हेतु अधिकारियों ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में डीडीसी रिची पांडेय, ग्रामीण एसपी विनीत कुमार, अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, बाढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकुंज कुमार, पंडारक प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज एवं बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार सहित अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

बैठक को संबोधित करते हुये डीडीसी रिची पांडेय ने कहा कि पंचायतों का चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिये प्रशासन अलर्ट मोड में है। पंचायतों के सभी वूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। वहीं एसडीएम सुमित कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति में चुनाव आचार संहिता उलंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

ग्रामीण एसपी विनीत कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले उपद्रवियों और अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा और सभी पुलिस पदाधिकारी चाक-चौबंद ब्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न कराने में जूटे हुए हैं। ज्ञात हो कि अनुमंडल के बाढ़ एवं पंडारक प्रखंड में 24 नबम्बर को चुनाव होने वाले है।इसके मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!