बाढ़ पीड़ितों के बीच पूर्व मुखिया ने वितरण की राहत सामग्री !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

बाढ़ पीड़ितों के बीच पूर्व मुखिया ने वितरण की राहत सामग्री !

 

बिहार/सुपौल: सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के लौकहा पंचायत के पूर्व मुखिया महारानी देवी ने पंचायत के वार्ड नंबर 1 में मंगलवार के दिन ढाई सौ परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण की। जिन परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया उनके घर आंगन में बीते दिन बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

बाढ़ का पानी घर-घर जाने से लोग परेशानी में थे और उसी को देखते हुए पूर्व मुखिया ने अपनी ओर से सभी परिवार को चूड़ा, चीनी, चाय पत्ती, नमक, सलाई, मोमबत्ती सहित अन्य सामग्री प्रदान की। पूर्व मुखिया महारानी देवी ने बताई कि बाढ़ के समय ऐसे परिवार बार-बार कई प्रकार के कठिनाइयों से घिरे होते हैं। अभी कोसी नदी के पानी में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

प्रभावित लोगों को दूसरे जगह पर गुजारा के लिए साधन नहीं होने के कारण बाढ़ के समय भी अपने-अपने घरों पर रहकर समय काटते हैं। पूर्व मुखिया ने कहा कि दी गई राहत सामग्री से संबंधित परिवार को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लौकहा पंचायत के बाढ़ से प्रभावित वार्ड नंबर दो में भी राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी राहत सामग्री वितरण की जा रही है वह अपनी राशि से कर रही है।

पूर्व मुखिया ने राहत पैकेट का वितरण लोगों के घर-घर जाकर किया और इस दौरान लोगों में खुशी देखी गई। राहत वितरण के समय पूर्व मुखिया महारानी देवी के साथ उसका पति मनोज यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!