बाढ़ थाना पुलिस द्वारा लूटपाट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार !

पटना: प्रिया सिंह

बाढ़ थाना पुलिस द्वारा लूटपाट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार !

बिहार/पटना: बाढ़ अनुमंडल की बाढ़ थाना पुलिस ने लूटपाट मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के दिन बेढना गांव निवासी गौतम कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने का काम किया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गौतम वर्ष 2017-18 के दौरान कई लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!