बने पर्यावरण के प्रहरी, पौधा लगाकर मनाया एनीवर्सरी !

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

बने पर्यावरण के प्रहरी, पौधा लगाकर मनाया एनीवर्सरी !

25 फलदार पौधा लगा कर हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प !

बिहार/ सुपौल: लायंस क्लब के सचिव सह समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार सिंह पप्पू ने अपनी शादी के 25 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर बैडमिंटन क्लब सुपौल के सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिल 25 फलदार पौधा लगाया। धर्मेन्द्र कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि अपनी शादी की 25 वीं वर्षगांठ पर इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता अभियान ही चलाया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

धर्मेन्द्र कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि संस्था की ओर से विशेष आयोजनों पर लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य धरा को हरा-भरा बनाने का है। इसके लिए लोगों की जागरुकता जरूरी है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम कराए जाते हैं। ताकि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो और अधिक से अधिक पौधारोपण करे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण का प्रभाव कम होगा और अपना शहर हरा भरा रहेगा। कहा कि प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। लोगों को कम से कम अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, अभिभावकों के पुण्यतिथि पर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!