भगवानपुर में गूंजा बुद्धम शरणम गच्छामि !
करजाईन: गौरीश मिश्रा
भगवानपुर में गूंजा बुद्धम शरणम गच्छामि !
बिहार/सुपौल : बुद्धम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि की गूंज से शनिवार को भगवानपुर की धरती गूंज उठा। मौका था राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रांतीय बौद्ध महोत्सव सह दीक्षा समारोह का। बसन्तपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में डॉ. रमेश प्रसाद बौद्ध की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रांतीय बौद्ध महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंते धर्म बौद्धि, धर्मप्रकाश बौद्ध, वशिष्ट अतिथि अंजू बौद्ध, जिप सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा, बबन सिंह कुशवाहा, डॉ. रमेश प्रसाद बौद्ध, कैप्टन दिलीफ कुमार यादव, कामेश्वर कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
तत्पश्चात सभी आगत अतिथियों का शॉल एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दुनिया मेें सुखमय, शांतिमय, समृद्धिमय जीवन के लिए तथागत बुद्ध के रास्ते का अनुकरण करना जरूरी है। संसार में दुख है तो उसका कारण है और इसके निवारण का मार्ग भी है जो पंचशील व आष्टंागिक मार्ग से मिल सकता है। दुखों का नाश कर जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। महामानव बुद्ध का रास्ता वैज्ञानिक रास्ता है, इसमें अंध विश्वास के लिए कोई जगह नहीं है।
कार्यक्रम को आचार्य रामविलास मेहता, नारायण प्रसाद, संतोष चौधरी, ई. एलके निराला आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन रामलखन बौद्ध ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में रामचंद्र बौद्ध, प्रशांत कुमार, सुशील मेहता, पप्पू कुशवाहा, परमेश्वर मेहता, रूपेश बौद्ध, प्रदीप कुमार प्रभाकर, डॉ. संजय कुमार यादव, देवनंदन राम, सुधीर कुमार सिंह, अमोद कुमार अम्बेडकर, शैलेंद्र प्रसाद यादव, सियाराम मालाकार, संतोष चौधरी, चन्देश्वर राम, अशोक कुमार मेहता, चंदन राम, जयकांत कुमार एवं शंकर राम आदि का सहयोग रहा।