भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान !

सुपौल/किशनपुर: अजय कुमार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान !

बिहार/सुपौल: आज किशनपुर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड के परसा माधो पंचायत के कुपहा में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह कार्यक्रम का किया गया आगाज।

sai hospital

जिसमें गांव के लोगों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया, वहीं मौके पर उपस्थित भाजपा उपाध्यक्ष सह अभियान हिसाब प्रमुख अरुण कुमार जयसवाल ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर की विशेषता के बारे में लोगों को बताया,और कहा कि समय बहुत कम है हमलोग कोशिश में लगे हैं कि

प्रखंड के सभी पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा राम भक्तों से संपर्क बन सके। वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया और खुशी जाहिर की।

मौके पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के पंचायत अध्यक्ष शंकर कुमार साह ने अपना योगदान देकर अभियान का शुरुआत किया।

वहीं इस दौरान बसंत साह, महेश चौधरी, दिनेश चौधरी, कृष्णा कुमार, सुरेश राम, कुसुमलाल साह आदि कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!