भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग !
डेस्क
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग !
बिहार/सुपौल: आज योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किशनपुर मंडल के पूर्वी भाग अभुआड़ में ट्रेनर के गाइडलाइन में योग किया गया, जहाँ कई लोगों ने बढ चढ कर भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता महामाया चौधरी ने किया। वहीं अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि योग से स्वास्थ्य और मानसिक विकास होता है। वहीं मंडल कार्यसमिति की बैठक भी रखा गया जहाँ प्रधानमंत्री के 8 साल बेमिशाल के बारे में चर्चा किया गया। हर बुथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का निर्देश दिया गया।
वहीं मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार जयसवाल ने अग्निपथ के अग्निवीरों के बारे में भी कहा कि युवा भाई चार साल के कार्यों को नौकरी नहीं समझे ये सुनहरा अवसर है देश की सेवा करने का, इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले और राष्ट्रीय शक्ति को मजबूत करें।
मौके पर उपस्थित महामंत्री अमोद झा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार जयसवाल, ब्रह्मनारायन सेठ, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मिथिलेश झा, जयनंदन साह, महादेव चौधरी, मनोज मंडल, सुन्दर कांत झा, युवा मुकेश झा, रविन्द्र पासवान, सतनजीव संबोध, अजय झा, दशरथ मुखिया, रोशन झा जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।