भाजपा महिला मोर्चा ने किया जगह- जगह पौधारोपण !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

 

भाजपा महिला मोर्चा ने किया जगह- जगह पौधारोपण !

बिहार/सुपौल: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम के तहत सोमवार भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जिलाध्यक्ष अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा के नेतृत्व में बसन्तपुर प्रखंड में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

जिलाध्यक्ष अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा के द्वारा भीमनगर, भगवानपुर, दीनबंधी, निर्मली आदि पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। भीमनगर पंचायत के वार्ड नंबर- 4 में कपिलेश्वर साह के दरवाजे पर पौधारोपण कर महिलाओं में मास्क एवं पौधे वितरित किए गए।

वहीं निर्मली पंचायत के सत्संग भवन में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा पश्चिमी भाग के मंडल अध्यक्ष मुन्नी देवी, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी भाग बबन कुमार मेहता, रविंद्र सिंह, विनोद पासवान, बविता चौधरी, संजू देवी, रामलखन मेहता, रामदेव मेहता, कमल मेहता, पवन कुमार मेहता, देवनारायण मेहता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!