भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित !
भीमपुर: सुमित जायसवाल
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित !
बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखंड अंतर्गत जीवछपुर पंचायत में भाजपा मंडल अध्यक्ष छातापुर उत्तरी बसंत कुमार मुखिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ को जोड़ने एवं पन्नाप्रमुख बनाने को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज पाठक मौजूद रहे। मनोज पाठक ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना एवं पन्नाप्रमुख बनाने पर जोर दिया जाय।
जबकि छातापुर विधानसभा प्रभारी बैजनाथ भगत, मंडल महामंत्री आशीषकांत झा, राकेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, शिवलाल, ओमप्रकाश मंडल, अरुण, मुन्ना साह, भुवनेश्वर झा,राजेश ठाकुर, बीरेंद्र राम, मो जमील, काली झा, लालबहादुर सिंह सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।