भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण !

मुंगेर: सोनू झा

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण !

बिहार/मुंगेर: मुंगेर भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा ने यातायात थाना, महिला थाना, कोतवाली थाना सहित सरकारी जमीनों पर पौधारोपण किया। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा की अध्यक्षता में आज लगभग 60 पौधे लगाऐ गए।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इस दौरान ओबीसी मोर्चा के मोहन वर्मा ने कहा कि भाजपा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान का राष्ट्रीय आह्वान किया है। जिले में 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना व सरकारी जमीनों पर पौधे लगाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव ने लोगों से अपील किया कि पांच पौधे सभी लोग लगाएं ताकि शुद्ध पर्यावरण और ऑक्सीजन की कमी ना रहें।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन वर्मा , उपाध्यक्ष अरुण यादव , महामंत्री चंदन शर्मा ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक उमाशंकर मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!