भारत विकास परिषद बाढ़ ने किया कंबल वितरण !
पटना: प्रिया सिंह
भारत विकास परिषद बाढ़ ने किया कंबल वितरण !
बिहार/पटना: भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ के द्वारा ग्राम रूपस प्रखंड अथमलगोला में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव मुकुंद कुमार, समन्वयक घनश्याम कुमार एवं समाजसेवी सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, नवल किशोर प्रसाद सिंह, अशोक प्रसाद सिंह, विनोद प्रसाद, पिंटू कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
मौके पर भारत विकास परिषद के सचिव मुकुंद कुमार ने बताया कि भारत विकास परिषद निरंतर समाज सेवा के कार्य के लिए अग्रसर है एवं इसके सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। उपस्थित ग्रामीणों ने भी मुक्त कंठ से भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ की इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।